परिचय
________
मेरी कवितायेँ .......
मेरे निज का अनुभव,
निज की व्यथा |
मेरी कवितायेँ ......
कल्पना लोक में विचरण,
पिरोती उसमे फिर कोई कथा |
मेरी कवितायेँ ......
प्रकृति का अवलोकन ,
हमारा सरोकार,
इसके साथ खिलवाड़,
इसका क्रोध,इसका रुदन |
मेरी कवितायेँ .....
भावनाओं के सहज उदगार,
क्या है इनकी कोटि !
नहीं पता
क्या है प्रकार |
मेरी कवितायेँ .....
कराती मुझसे मेरा
सर्वथा नवीन परिचय,
मेरे अंतर की दुर्लभ तस्वीरें,
देखकर जिन्हें मैं पुलकित और अचंभित !
No comments:
Post a Comment