ज़िन्दगी क्या है ?
_______________
चिंगारी है ,हवा है ,
तो ज़िन्दगी एक शोला है|
रफ़्तार है,रवानी है
तो ज़िन्दगी दरिया का पानी है|
गहराई है और ज्ञान है
तो ज़िन्दगी में मिलता सम्मान है|
अँधेरा और अज्ञान है,
ज़िन्दगी में मिलती नहीं पहचान है|
लगन है,दृढ़ता है,
ज़िन्दगी में सब कुछ मिल सकता है|
सुख और दुःख है,
क्रोध और शांति है,
रेशम की डोर,कभी खुरदरी रस्सी है
छिछली कभी सायानी है|
ज़िन्दगी सब भावों की
मिलीजुली कहानी है|
No comments:
Post a Comment